DHARTI ZERO SEED DRILL के बारे में जानकारी :- क्लिक करें किसान दोस्तो आज हम आप को DHARTI ZERO SEED DRILL के बारे में जानकारी देंगे:- सीड ड्रिल मशीन धान की बुवाई के लिए काफी अच्छी रहती है। इसकी पावर क्षमता 35 एचपी है। इसे ट्रैक्टर से जोडक़र चलाया जाता है। यह मशीन 11 टाइन और 13 टाइन में आती है। सीड ड्रिल एक कृषि उपकरण है जो फसलों के लिए बीज बोता है। यह बीज को मिट्टी में रखता है और उन्हें समान रूप से वितरित करने के लिए एक विशिष्ट गहराई तक दबा देता है। यह कृषि उपकरण बीज को मिट्टी से ढकने के लिए एक समान दर बीज डालता है। इससे आप धान, बाजरा, मूंगफली, गेहूं, मक्का, मटर, मसूर, सोयाबीन, आलू, प्याज, लहसुन, सूरजमुखी, जीरा, चना, कपास आदि फसलों की बुवाई को सरलता से कर सकते हैं। सीड ड्रिल मशीन का उपयोग से लागत और समय बचता है और पैदावार बढ़ती है। सीड ड्रिल मशीन से बुवाई करने के लाभ सीड ड्रिल मशीन से बीज की बुवाई करने पर बीज टूटते नहीं हैं। पूरे खेत में एक समान बुवाई की जा सकती है। बुवाई के बाद बीज में मिट्टी भी चढ़ाई जा सकती है। सीड ड्रिल मशीन के द्वारा खेत में खाद-उर्वरक ...